Pages

आली म्हाने लागे वृंदावन नी को

Tuesday, 7 July 2009

साहित्य-मीराबाई


आली, म्हांने लागे वृंदावन नीको
घर घर तुलसी ठाकुर पूजा
दरसण गोविंदजी को॥

निरमल नीर बहत जमुना में
भोजन दुध दही को
रतन सिंहासन आप बिराजैं
मुकुर धरयो तुलसी को॥१॥

कुंजन कुंजन फिरत राधिका
सबद सुनत मुरली को
मीरा के प्रभू गिरधर नागर
भजन बिना नर फीको ॥२॥


म्हांने=मुझे
फीको = नीरस,व्यर्थ

Read more...

मै तो दर्द दीवानी

साहित्य-मीराबाई


मै तो दर्द दीवानी |
मेरा दर्द न जाने कोय॥

घायल की गति घायल जाने
जो कोई घायल होय
जौहरकी गति जौहर जाने
की जिन जौहर होय॥१॥

सूली ऊपर सेज हमरी
सोवन किस बिध होय
गगन मण्डल पर सेज पिया की
किस बिध मिलन होय॥२॥

दर्द की मारी बन बन डोलूँ
बैद मिल्या न कोय
मीरा के प्रभू पीऱ मिटेगी
बैद साँवरिया होय॥३॥

Read more...

तुम बिन मोरे कौन खबर ले

साहित्य-मीराबाई


तुम बिन मोरे कौन खबर ले |
गोवर्धन गिरिधारी रे॥

मोर मुकुट पीतांबर सोहे
कुण्डल की छबि न्यारी रे॥१॥

भरी सभा मे द्रौपदि ठाड़ी
राख्यो लाज हमारी रे॥२॥

मीरा के प्रभू गिरिधर नागर
चरण कमल बलिहारी रे॥३॥

Read more...

नटवर नागर नंदा

साहित्य-मीराबाई


नटवर नागर नंदा
भजो रे मन गोविंदा |
श्याम सुंदर मुख चंदा
भजो रे मन गोविंदा |
तू ही नटवर, तू ही नागर
तू ही बाल मुकुंदा ॥

सब देवन मे कृष्ण बड़े हैं
जूँ तारा बिच चंदा
सब सखियन मे राधाजी बड़ी है
जूँ नदियाँ बिच गंगा ॥१॥

ध्रुव तारे प्रह्लाद उभारे
नरसिंह रूप धरंता
कालीदह मे नाग जो नाथ्यो
फण फण निरत करंता ॥२॥

वृंदावन मे रास रचायो
नाचत बाल मुकुंदा
मीरा के प्रभु गिरधर नागर
काटो यम का फ़ंदा ॥३॥

Read more...

चालो चालो सखी

साहित्य-तुलसीदास


चालो चालो सखी दरशन करल्यो, चालो
रथ चढ रघुनंदन आवत है|
आर बार मोतियन की झलक है
बिच बिच राम बिराजत है॥

सियाराम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न
हनुमत चवर डुलावत है
मृदंग झांझ पखावज बाजे
नारद बीन बजावत है॥१॥

सुर नर मुनि सब दरशन आये
सखियां मंगल गावत है
तुलसीदास आस सघुवर की
चरण चित्त लागावत है॥२॥

Read more...

जय दुर्गे दुर्गति परिहारिणी

साहित्य-ब्रह्मानंद


जय दुर्गे दुर्गति परिहारिणी |
शंभु विदारिणी माता भवानी॥

आदि शक्ति परब्रह्म स्वरूपिणि
जग जननी चहूँ वेद बखानी
ब्रह्मा शिव हरि अर्चन कीन्हो
ध्यान धरत सुर नर मुनि ग्यानि ॥१॥

अष्ट भुजा कर खड्ग बिराजे
सिंह सवार सकल वरदानी
ब्रह्मानंद चरण मे आये
भव भय नाश करो महारानी॥२॥

Read more...

तुम मेरी राखो लाज हरी

साहित्य-सूरदास


तुम मेरी राखो लाज हरी ।
तुम जानत सब अंतर्यामी ।
करनी कछु न करी॥

अवगुण मो से बिसरत नाही
पल छिन घऱी घऱी ।
सब प्रपंच के पोट बांधिके
अपने सीस धरी॥१॥

दारा सुत धन मोह लिये हैं
सुधी सुधी सब बिसरी ।
सूर पतित को बेग उधारो
अब मेरी नाव भरी॥२॥

Read more...

सुनेरी मै ने

साहित्य-सूरदास


सुनेरी मै ने
निर्बल के बल राम |
पिछली साख भरूँ संतन की
आड़े सँवारे काम ॥

जब लगी गज बल अपनो बरत्यो
नेक सरयोँ नही काम ।
निर्बल ह्वे बलराम पुकार्यो
आये आधे नाम ॥१॥

द्रुपद सुता निर्बल भई ता दिन
तजी आये निज धाम ।
दुःस्सासन की भूजा थकित भई
बसन रुप भये श्याम ॥२॥

अपबल तपबल और बाहुबल
चौथो हैं बलधाम ।
सूर किसोर कृपा ते सब बल
हरि को हरि नाम ॥३॥

Read more...

हमारो निरधन को धनराम

साहित्य-कबीर


हमारो निरधन को धनराम ।
चोर न लेवे, घटहु न जावे, गाढ़ै आवे काम ॥

सोवत जागत उठत बैठत
जपो निरंतर नाम ।
दिन दिन होत सवाई दौलत
कूटत नाही छदाम ॥१॥

अंतकाल मे छोड़ चलत सब
पास न एक बदाम ।
कहे कबीर यह धन के आगे
पारस का क्या काम ॥२॥

Read more...

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर

साहित्य-गोस्वामि बिंदूजी महराज


प्रबल प्रेम के पाले पड़कर
हरि को नियम बदलते देखा ।
स्वयम का मान टले टल जाये
भक्त का मान ना टलते देखा ॥

जिन की केवल कृपा दृष्टी से
सकल सृष्टी को पलते देखा ।
उनका गोकुल के गोरस पर
नौ नौ ताल उछलते देखा ॥१॥

जिन के चरणकमल कमला के
कर तल से न निकलते देखा ।
उन को ब्रिज करील कुंजन मे
कटक पथ पर चलते देखा ॥२॥

जिन का ध्यान विरज शंभु सनकादिक
से न संभलते देखा ।
उनको खाल ग्वाल सखा मण्डल मे
लेकर गेंद उछलते देखा ॥३॥

जिन की बंक भृकुटि के भय से
सागर सप्त उबलते देखा ।
उनको माता यशोदा के भय से
अश्रु बिंदु दृग ढलते देखा ॥४॥

Read more...

Popular Posts