Pages

Showing posts with label मिर्ज़ा ग़ालिब. Show all posts
Showing posts with label मिर्ज़ा ग़ालिब. Show all posts

दर्द मिन्नत-कश-ए-दवा न हुआ

Sunday, 24 December 2017

साहित्य - मिर्ज़ा ग़ालिब


दर्द मिन्नत-कश-ए-दवा न हुआ ।
मैं न अच्छा हुआ, बुरा न हुआ ॥

जमा करते हो क्यों रक़ीबों को? ।
इक तमाशा हुआ गिला न हुआ ॥१॥

हम कहां क़िस्मत आज़माने जाएं? ।
तू ही जब ख़ंजर-आज़मा न हुआ ॥२॥

कितने शीरीं हैं तेरे लब! कि रक़ीब ।
गालियां खाके बे-मज़ा न हुआ ॥३॥

है ख़बर गर्म उनके आने की ।
आज ही घर में बोरिया न हुआ ॥४॥

क्या वो नमरूद की ख़ुदाई थी ।
बंदगी में मेरा भला न हुआ ॥५॥

जान दी, दी हुई उसी की थी ।
हक़ तो यूं है, कि हक़ अदा न हुआ ॥६॥

ज़ख़्म गर दब गया, लहू न थमा ।
काम गर रुक गया रवां न हुआ ॥७॥

रहज़नी है कि दिल-सितानी है? ।
लेके दिल दिलसितां रवाना हुआ ॥८॥

कुछ तो पढ़िये कि लोग कहते हैं ।
आज ‘ग़ालिब’ ग़ज़ल-सरा न हुआ ॥९॥


मिन्नत=favour, kindness
मिन्नत-कश-ए-दवा=Obliged To Medicine
रक़ीब=rival, competitor, enemy, opponent
शीरीं=sweet, मीठा
बोरिया=matresses
रवां =right, admissible, lawful, current
रहज़नी=robbery
दिल-सितानी=fascinating, alluring
दिल-सिताँ=stealer of one's heart, lover
ग़ज़ल-सरा=one who reads or recites Gazals

Audio Link : Muhammad Rafi
Analysis here

Read more...

आह को चाहिए इक उम्र असर होने तक

Saturday, 5 October 2013

साहित्य - मिर्ज़ा ग़ालिब


आह को चाहिए एक उम्र असर होने तक ।
कौन जीता है तेरी ज़ुल्फ़ के सर होने तक ॥

दाम हर मौज मे है, हल्क़ा-ए-सद-काम-ए-नहंग ।
देखें क्या गुज़रे है क़तरे पे गौहर होने तक ॥१॥

आशिक़ी सब्र-तलब और तमन्ना बेताब ।
दिल का क्या रंग करूँ ख़ून-ए-जिगर होने तक ॥२॥

हम ने माना कि तग़ाफ़ुल ना करोगे लेकिन ।
ख़ाक हो जाएँगे हम तुम को ख़बर होने तक ॥३॥

परतव-ए-ख़ुर से है शबनम को फ़ना की तालीम ।
मैं भी हूँ एक इनायत की नज़र होने तक ॥४॥

यक नज़र बेश नहीं फ़ुर्सत-ए-हस्ती, ग़ाफ़िल ।
गर्मी-ए-बज़्म है एक रक़्स-ए-शरर होने तक ॥५॥

ग़म-ए-हस्ती का ‘असद’ किस से हो जुज़ मर्ग इलाज ।
शमा हर रंग में जलती है सहर होने तक ॥६॥


सर होना = conquer, tame
ज़ुल्फ़ के सर होना = tame the curls of hair
दाम [Prk. दामं; S. दाम (base दामन्), rt. दा 'to bind'], = A rope, cord, string; a fetter... here, a net
दाम हर मौज मे = A net in every wave
नहंग = a crocodile,a water dragon or other similar monster
काम-ए-नहंग = action of crocodile
हल्क़ा-ए-सद = hundred chains
हल्क़ा-ए-सद-काम-ए-नहंग = hundred lines of crocodiles/monsters in vile action
गौहर = pearl
सब्र-तलब = needing/demanding patience
ख़ून-ए-जिगर = devastation with pain
तग़ाफ़ुल = ignore
खुर - sun
परतव - rays
परतव-ए-ख़ुर - sun rays
शबनम - dew
फ़ना = self-destruction
इनायत की नज़र = merciful glance
बेश = lot, too much
फ़ुर्सत-ए-हस्ती = Duration Of Life
ग़ाफ़िल = negligent (here, addressing the muse)
गर्मी-ए-बज़्म = Warmth of the gathering/party
रक़्स-ए-शरर = Dance of the spark
ग़म-ए-हस्ती = sorrows of life
जुज़ = besides, except, other than
मर्ग = death
शमा = candle
सहर = Dawn/Morning

Audio Links : Ghulam Ali, Jagjit Singh, Jagjit Singh, Ustad Barkat Ali Khan
Analysis here

Read more...

हजारों ख्वाहिशें ऐसी

Thursday, 4 October 2012

साहित्य - मिर्ज़ा ग़ालिब


हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले ।
बहुत निकले मेरे अरमाँ, लेकिन फिर भी कम निकले ॥

डरे क्यूं मेरा क़ातिल क्या रहेगा उस की गर्दन पर ।
वह ख़ून जो चश्म-ए-तर से उम्र भर यूँ दम-ब-दम निकले ॥१॥

निकलना ख़ुल्द से आदम का सुनते आये हैं लेकिन ।
बहुत बे-आबरू हो कर तिरे कूचे से हम निकले ॥२॥

भरम खुल जाये ज़ालिम तेरे क़ामत की दराज़ी का ।
अगर उस तुर्रा-ए-पुरपेच-ओ-ख़म का पेच-ओ-ख़म निकले ॥३॥

मगर लिखवाये कोई उस को ख़त तो हम से लिखवाये ।
हुई सुबह और घर से कान पर रख कर क़लम निकले ॥४॥

हुई इस दौर में मनसूब मुझ से बादा-आशामी ।
फिर आया वह ज़माना जो जहाँ में जाम-ए-जम निकले ॥५॥

हुई जिन से तवक़्क़ू ख़स्तगी की दाद पाने की ।
वह हम से भी ज़्यादा ख़सता-ए-तेग़-ए-सितम निकले ॥६॥

मुहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का ।
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले ॥७॥

(apocryphal verse)
ज़रा कर ज़ोर सीने पर कि तीर-ए-पुरसितम निकले ।
जो वह निकले तो दिल निकले जो दिल निकले तो दम निकले ॥८॥

(apocryphal verse)
ख़ुदा के वास्ते पर्दा ना क़ाबे से उठा ज़ालिम ।
कहीं ऐसा न हो याँ भी वही काफ़िर सनम निकले ॥९॥

कहां मयख़ाने का दरवाज़ा 'ग़ालिब' और कहां वाइज़ ।
पर इतना जानते हैं कल वह जाता था कि हम निकले ॥१०॥


चश्म-ऐ-तर=गीली आँखें
खुल्द=जन्नत
कूचे=गली
क़ामत=stature
दराजी=लंबाई
तुर्रा=पगड़ी मे पहननेवाले तुराई
पेच-ओ-ख़म=curls in the hair
मनसूब=association
बादा-आशामी=पीने से संबंधित
तव्वको=उम्मीद
खस्तगी=घाव
खस्ता=टूटा हुआ/घायल/मरीज़
तेग=तलवार

Read more...

दायम पड़ा हुआ

Tuesday, 7 July 2009

साहित्य - मिर्ज़ा ग़ालिब


दायम पड़ा हुआ तेरे दर पर नहीं हूँ मैं ।
ख़ाक ऐसी ज़िन्दगी पे के पथ्थर नहीं हूँ मैं ॥

क्यूँ गर्दिश-ए-मुदाम से घबरा न जाये दिल ।
इन्सान हूँ, प्याला-ओ-साग़र नहीं हूँ मैं ॥१॥

या रब! ज़माना मुझ को मिटाता है किस लिये ।
लौह-ए-जहाँ पे हर्फ़-ए-मुकर्रर नहीं हूँ मैं ॥२॥

हद चाहिये सज़ा में उक़ूबत के वास्ते ।
आख़्हिर गुनाहगार हूँ, काफ़िर नहीं हूँ मैं ॥३॥

किस वास्ते अज़ीज़ नहीं जानते मुझे ।
लाल-ओ-ज़ुमरूद-ओ-ज़र-ओ-गौहर नहीं हूँ मैं ॥४॥

रखते हो तुम क़दम मेरी आँखों से क्यूं दरेग़ ।
रुतबे में मह्र-ओ-माह से कमतर नहीं हूँ मैं ॥५॥

करते हो मुझको मना-ए-क़दम्बोस किस लिये ।
क्या आस्माँ के भी बराबर नहीं हूँ मैं ॥६॥

'ग़ालिब' वज़िफ़ाख़्ह्वार हो, दो शाह को दुआ ।
वो दिन गये कि कहते थे नौकर नहीं हूँ मैं ॥७॥

दायम=हमेशा
गर्दिश=बद किस्मती
मुदाम=हमेशा
हर्फ़=अक्शर (alphabet)
मुकर्रर=फ़िर से
उक़ूबत=दर्द
लाल=ruby
ज़ुमुरूद=emerald
ज़र=सोना (gold)
गौहर=मोती (pearl)
दरेग़=छुपा हूआ (concealed)
मह्र=सूरज
माह=चाँद
बोस=चुंबन
वज़िफ़ाख़्ह्वार (wazifaa_Khwaar)=pensioner

Read more...

Popular Posts